
चेन्नई : (Chennai) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (2026 Indian Premier League) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस को लगातार 3 हार के बाद बड़ी राहत मिल सकती है। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (former captain, Mahendra Singh Dhoni) जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह टेस्ट पास करते हैं, तो शनिवार को चेपॉक में मैदान पर खेलेंगे। बता दें, धोनी अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं।
अगले 2 दिनों में होगा टेस्ट
अगले 2 दिनों में धोनी का फिटनेस टेस्ट (fitness test) होना है। उसके बाद ही उनके मैच खेलने पर फैसला किया जाएगा। बता दें, धोनी को IPL शुरू होने से पहले ही पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, वह लगातार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया था।
ब्रेविस भी वापसी के करीब
सीएसके के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (CSK’s middle-order batsman, Dewald Brevis) भी वापसी के करीब हैं। उन्हें भी IPL शुरू होने से पहले साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संकेत दिए हैं कि ब्रेविस अगले मैच तक फिट हो सकते हैं। उनकी वापसी CSK के लिए अहम होगी, क्योंकि उनके बिना मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आया है।
अब तक सभी मैच हारी है CSK
सीएसके की IPL 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहले मैच में टीम मात्र 127 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स (RR) (Rajasthan Royals) ने 128/2 बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। इसके बाद PBKS (Punjab Kings) के खिलाफ सीएसके बड़ा स्कोर (209/5) बनाने में कामयाब तो रही, लेकिन गेंदबाज इसको डिफेंड नहीं कर पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सीएसके 207 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि RCB ने 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।


