spot_img

Chennai : लोकसभा चुनाव: तमिलनाडु व पुडुचेरी के लिए भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, 14 उम्मीदवार शामिल

चेन्नई (तमिलनाडु) : Chennai (Tamil Nadu) तमिलनाडु भाजपा ने शुक्रवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। साथ ही तमिलनाडु विधानसभा की विल्वनकोड सीट के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा की।

भाजपा की इस सूची के मुताबिक विरुधुनगर लोकसभा सीट से राधिका सरथकुमार, चेन्नई उत्तर से आरसी पॉल कनगराज, पुडुचेरी से ए.नमस्सिवयम, चिदंबरम (आर) से पी कार्थियायिनी, नमक्कल से केपी रामलिंगम, तिरुप्पुर से एपी मुरुगानंदम, मदुरै से रामा श्रीनिवासन, तेनकासी (आर) से जॉन पांडियन, करूर से वीवी सेंथिलनाथन, पोलाची से के वसंतराजन, तिरुवन्नामलाई से ए अश्वत्थामन, तिरुवल्लूर (आर) से पोन वी बालागणपति, नागपट्टिनम (आर) से एसजीएम रमेश, तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव वी.एस. का नाम शामिल है।

विल्वनकोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने नंथिनी को उम्मीदवार बनाया है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles