spot_img

Chennai : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जयललिता की अन्नाद्रमुक पार्टी, 5 फरवरी से घोषणापत्र समिति करेगी राज्य का व्यापक दौरा

चेन्नई : तमिलनाडु में जे. जयललिता की अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके या अन्नाद्रमुक) पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुग गई है। पार्टी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी चुनाव समिति 05 से 10 फरवरी के बीच राज्य के नौ क्षेत्रों का दौरा करेगी और किसानों, मछुआरों, सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों सहित विभिन्न वर्गों से विचार लेगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणापत्र तमिलनाडु के हितों को उजागर करेगा और हाल के दिनों में हुए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए भारत के सामाजिक और राजनीतिक विकास में रचनात्मक योगदान देगा।

अन्नाद्रमुक के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पैनल 05 फरवरी को चेन्नई और वेल्लोर जोन, 06 फरवरी को विल्लुपुरम और सलेम जोन और 07 फरवरी को तंजावुर और त्रिची जोन का दौरा करेगा। कोयंबटूर, मदुरै और तिरुनेलवेली जोन क्रमशः 08, 09 और 10 फरवरी को कवर किए जाएंगे।

अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने कहा, पार्टी जिला सचिवों को केंद्र सरकार के बारे में लोगों के विभिन्न वर्गों की जरूरतों और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में समिति की सहायता करनी चाहिए।

पूर्व मंत्रियों की दस सदस्यीय अन्नाद्रमुक घोषणापत्र समिति में नाथम आर. विश्वनाथन, सी. पोन्नैयन, डी. जयकुमार, सी.वे. शनमुगम, पोलाची वी. जयारमन और एस. सेम्मलाई शामिल हैं।

Jagdalpur : टॉप नक्सल कमांडर 25 लाख के इनामी देवजी ने 16 साथियों के साथ समर्पण किया

जगदलपुर : (Jagdalpur) नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी (Devji, a Politburo member and...

Explore our articles