spot_img

CHENNAI : भाजपा की तमिलनाडु इकाई में आईटी शाखा के प्रमुख ने दिया इस्तीफा, अन्नाद्रमुक में हुए शामिल

CHENNAI: IT branch head of BJP's Tamil Nadu unit resigns, joins AIADMK

चेन्नई: (CHENNAI) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा के प्रमुख सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए इस्तीफा दे दिया।इस्तीफे की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद उन्होंने अन्नाद्रमुक के अंतरिम प्रमुख के. पलानीस्वामी से मुलाकात की और उनकी पार्टी में शामिल हो गए।कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए गए एक बयान में, पार्टी के राज्य नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।उन्होंने अन्नामलाई पर कई लोगों की “निगरानी” कराने का भी आरोप लगाया।

मदुरै में रहने वाले कुमार ने कहा, “अपनी पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारियों की निगरानी पर खुशी मनाने से ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है।”उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में जैसी थी, अन्नामलाई के बागडोर संभालने के बाद उसकी 20 प्रतिशत भी नहीं रह गई है।बाद में उन्होंने यहां पलानीस्वामी से मुलाकात की और अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए।

Explore our articles