spot_img

Chennai: कन्नूर के जंगल में लगी आग बुझाने की कोशिश जारी, ली जा सकती है वायुसेना की मदद

चेन्नई :(Chennai) तमिलनाडु के नीलगिरी जनपद में कुन्नूर के आरक्षित जंगल में फैल रही आग को बुझाने के वन विभाग के प्रयास शनिवार सुबह तक जारी रहे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 12 मार्च को ब्लैक ब्रिज के पास फॉरेस्ट में लगी आग को बुझाने के लिए 100 से अधिक वन विभाग कर्मियों को तैनात किया गया था। यह आग वहां की आरक्षित वन में फैलती चली गई। वहां के जंगल में सबसे अधिक पाए जाने वाले सरू- “साइप्रस” के पेड़ों के बीच आग फैल रही है जो नीलगिरी के वन क्षेत्र का मूल वृक्ष नहीं है। अधिकारियों को डर है कि लगभग 30 हेक्टेयर भूमि जंगल की आग से प्रभावित होगी जिसमें अनगिनत प्रजाति के पेड़-पौधे खाक हो जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार एक या दो दिनों में आग पूरी तरह बुझा ली जायेगी। प्रशासन की तरफ से आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना से भी अनुरोध किया गया है जिससे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से आग बुझाने में काफी मदद मिलेगी। स्थानीय प्रशासन की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि कोयंबटूर, तिरुपुर और इरोड डिवीजन के वन विभाग के कर्मी नीलगिरी वन डिवीजन के 50 कर्मियों की सहायता कर रहे हैं।

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर (Priya Kapoor, wife of the late industrialist...

Explore our articles