चेन्नई : तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने मंगलवार को फिल्म निर्देशक पा रंजीत की राम मंदिर पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अन्नामलाई ने उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा को लेकर स्पष्ट है। उन्होंने कहा, “उनकी टिप्पणी के अनुसार, भाजपा या आरएसएस ने तो कभी नहीं कहा कि जो लोग कपूर नहीं जलाते तो वे आतंकवादी हैं। ”
रंजीत ने सोमवार को अपने नीलम प्रोडक्शंस द्वारा संचालित फिल्म ब्लू स्टार के ऑडियो लॉन्च के मौके पर कहा था, “आज एक महत्वपूर्ण दिन है, है ना ? भारत में हालात ऐसे हैं कि अगर हम आज कपूर नहीं जलाते तो हमें आतंकवादी माना जाता है। हम नहीं जानते कि अगले 5-10 वर्षों में स्थिति कितनी बदतर होगी।”
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में रजनीकांत के शामिल होने पर पा रंजीत की टिप्पणी में कहा, ‘हमें उनके बयान के पीछे की राजनीति पर सवाल उठाना होगा।”
उल्लेखनीय है कि एक प्रतिक्रिया में रजनीकांत ने कहा था, “1952 से नैतिक आधार पर, सात्विक तरीके से सभी को शामिल करते हुए, हमने राम मंदिर का निर्माण करने का वादा किया था। सत्ता में रहने के बावजूद धैर्य के साथ संसद में कोई अध्यादेश नहीं लाया। हमने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया और फैसले का पालन करते हुए इस आयोजन की पहली शुरुआत अपने मुस्लिम भाइयों के साथ की। यह किसी एक व्यक्ति द्वारा किया गया काम नहीं है, लोगों ने मिलकर इस मंदिर को खड़ा किया है।”
आगे उन्होंने कहा कि राम मंदिर किसी विशेष धर्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए है, उन्होंने कहा कि मुसलमानों सहित सभी ने इसके निर्माण में योगदान दिया है।
इस परिपेक्ष में तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने अपनी एनमनएन मक्कल यात्रा के बारे में कहा कि यात्राओं ने हमेशा भाजपा को एक कदम आगे बढ़ाया है और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ऐसी सफलता का एक उदाहरण है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि “एन मन एन मक्कल एक अलग यात्रा है। यह राजनीतिक बदलाव के लिए है। हम दिखा रहे हैं कि तमिलनाडु में क्या हो रहा है और भी लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। हम लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा को राज्य के प्रत्येक गांव तक ले जा रहे हैं। ये सब 2024 के लोकसभा चुनाव में गूंजेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यात्रा के समापन में शामिल होने का अनुरोध किया।


