चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इंदिरा नगर रेलवे स्टेशन (Indira Nagar Railway Station) के पास हुई गैंगवार घटना के प्रमुख आरोपित विजयकुमार (23) को शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मायलापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपित स्टेशन के पास छिपा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को विशालाक्षी थोटा निवासी मौली (28) पर चार लोगों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल मौली को रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल (Royapettah Government Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां 21 नवंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गौतम और निरंजन वान के दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि विजयकुमार फरार चल रहा था।
शनिवार सुबह इंस्पेक्टर अंबेडकर (Inspector Ambedkar) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया।पुलिस की गोली से घायल आरोपित विजयकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उस पर हत्या की कोशिश सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं और पुलिस अब उसकी कस्टडी लेने की तैयारी कर रही है।


