spot_img

Chatra: चतरा में नक्सलियों ने पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा

चतरा:(Chatra) जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित हिंदियाकला गांव में हथियारबंद नक्सलियों (armed naxalites) ने शनिवार की रात घेराबंदी कर पिता-पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि एक माह पूर्व 15 अप्रैल को पिता-पुत्र ने हथियार के साथ एक नक्सली को पुलिस के हवाले किया था। इस प्रतिशोध में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। मृतक पिता-पुत्र विलुप्त प्राय बिरहोर परिवार के बताए जा रहे हैं।

इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि पिता-पुत्र के हत्या की सूचना ग्रामीणों से मिली है। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles