spot_img

CHAROTI : बस में खून से लथपथ मिला व्यक्ति

चारोटी : मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर घाटकोपर से उदयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस में एक यात्री खून से लथपथ पड़ा मिला। यात्री को कासा उपजिला अस्पताल ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच जारी
यह घटना चारोटी के पास हुई। एक निजी ट्रेवल्स की बस घाटकोपर से उदयपुर जा रही थी,जिसमे घोड़बंदर से यात्री इस स्लिपर कोच बस में सवार हुआ। चारोटी में जब एक अन्य यात्री लघुशंका के लिए बस से उतरा तो यात्री के जूते पर खून लगा होने के कारण जब बस में तलाशी ली तो एक यात्री खून से लथपथ पड़ा मिला। बस चालक उसे इलाज के लिए कासा के उपजिला अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। कासा पुलिस द्वारा यात्री की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और प्रारंभिक जानकारी मिली है कि उसकी जेब से कुछ ब्लेड मिले हैं। मामले की जांच जारी है।

Explore our articles