spot_img

CHANDIGARH: हरियाणा के नौ जिलों में जिला परिषद, पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू

CHANDIGARH

हरियाणा पंचायत चुनाव
चंडीगढ़:(CHANDIGARH)
हरियाणा पंचायत चुनाव (Haryana Panchayat Election) के दूसरे चरण में नौ जिलों में जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मतदान अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉकों में जिला परिषद के 158 और पंचायत समिति के 1,244 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इन नौ जिलों में 5,963 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं और दूसरे चरण में मतदान के लिए 48,67,132 मतदाता पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल मतदान केन्द्रों में से 976 संवेदनशील और 1,023 अतिसंवेदनशील हैं।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles