spot_img

Chandigarh : तीन लाख सालाना आय वालों को भी मिलेगी बुढ़ापा पेंशन

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर जारी हुई अधिसूचना

चंडीगढ़ : हरियाणा में अब तीन लाख सालाना आय वालों को भी बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। पहले यह सीमा दो लाख रुपये थी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हालिया बजट में पेंशन के लिए आय सीमा दो लाख रुपये वार्षिक से बढ़ाकर तीन लाख रुपये वार्षिक करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण एवं अंत्योदय विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की। यह आय सीमा करीब 11 साल बाद बढ़ाई गई है। अभी तक सिर्फ उन्हीं लोगों को पेंशन मिलती थी, जिनकी सालाना आय दो लाख रुपये थी।

हरियाणा सरकार ने पेंशन को परिवार पहचान पत्रों से जोड़ दिया था, जिसके बाद उन लोगों की पेंशन पर खतरा मंडरा गया था, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक थी। ऐसे लोगों की पेंशन कटनी आरंभ हुई तो विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगना आरंभ कर दिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भी घोषणा की थी कि समस्या का स्थाई और सर्वमान्य हल होगा, जिसके बाद बजट में पेंशन की आय सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया।

Explore our articles