spot_img

Chandigarh : शिरोमणि अकाली दल ने किया काेर कमेटी का पुनर्गठन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन किया है, जिसमें 23 सदस्यों के अलावा 4 एक्स ऑफिशियल मैंबर्स को शामिल किया गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ दलजीत सिंह चीमा ने रविवार काे जारी जानकारी में कहा कि पार्टी की कोर कमेटी के प्रस्ताव के अनुसार कोर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोर कमेटी में 23 सदस्य और चार एक्स ऑफिशियल मैंबर्स विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। नई कोर कमेटी में स. हरजिंदर सिंह धामी, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह रणीके, जनमेजा सिंह सेखों, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, बिक्रम सिंह मजीठिया, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, अनिल जोशी, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, सोहन सिंह ठंडल, परमजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके, इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डाॅ. सुखविंदर सुक्खी, लखबीर सिंह लोधीनंगल, एन.के शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू और बलदेव सिंह खेहरा शामिल हैं।

चीमा ने आगे बताया कि संसद में पार्टी के नेता, अध्यक्ष यूथ अकाली दल ,अध्यक्ष स्त्री अकाली दल और अकाली दल की लीगल विंग के अध्यक्ष इसके एक्स ऑफिशियल मैंबर्स होंगे।

Explore our articles