
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कोहरा छाया (fog shadow) रहा और मंगलवार को भी जबरदस्त ठंड की स्थिति बनी रही।
यहां मौसम विभाग (Meteorological Department) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। राज्य में अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.9, 6.6, 4.4 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में जबरदस्त ठंड की स्थिति रही और वहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 7.2, 4.4 और तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


