spot_img

Chandigarh : हरियाणा में सात अधिकारियों के तबादले

सरकार ने दो एचसीएस को सौंपा अतिरिक्त भार

एंटी करप्शन ब्यूरो में चार नए डीएसपी नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा में शुक्रवार को पांच एचपीएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए । प्रदेश सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो में चार नए डीएसपी की नियुक्तियां की हैं। इसके अतिरिक्त एक डीएसपी को एंटी करप्शन ब्यूरो से अलग कर स्टेट क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार एचसीएस अधिकारी आशुतोष राजन के अवकाश पर जाने की वजह से हैफेड के सचिव योगेश कुमार को आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कैथल के एसडीएम संजय कुमार को जिला परिषद कैथल के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा के गृह विभाग ने राज्य की बिजली कंपनियों में डीएसपी आर्यन चौधरी को डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय और स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय के डीएसपी विपिन कादियान को डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो के मुख्यालय पर नियुक्त किया गया है।

स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय के डीएसपी महेश कुमार डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय बनाया गया है। डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय सुरेंद्र पाल को डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय नियुक्त किया गया है। डीएसपी द्वितीय बटालियन आइआरबी भोंडरी गौरव फोगाट को डीएसपी एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

Explore our articles