spot_img

Chandigarh : पंजाब की 13 में से चार सीटों पर परिणाम घोषित, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने दर्ज की जीत

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर चुनाव परिणाम का ऐलान हो चुका है। खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Independent candidate Khalistan supporter Amritpal Singh) ने जीत दर्ज की है।

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को एक लाख 75 हजार 993 वोटों से हराया। इसी प्रकार फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के अमर सिंह ने आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34 हजार 202 वोटों से पराजित किया।

संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को एक लाख 72 हजार 560 वोटों से हराया। खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की है।

अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धालीवाल को 37 हजार 587 वोटों से हराया। औजला को 247385 वोट मिले, जबकि धालीवाल को 209798 मत प्राप्त हुए।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles