spot_img

Chandigarh: पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी (Punjab minister Fauja Singh Sarari) ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कुछ महीने पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह कथित तौर पर ‘‘पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का’’ करते सुनाई देते हैं।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने बताया कि सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पंजाब में विपक्षी दल ऑडियो क्लिप को लेकर सरारी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सरारी ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों को खारिज किया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles