spot_img

Chandigarh : अश्लील वीडियो मामला मंत्री को मिली राहत, कार्रवाई से पीछा हटा शिकायतकर्ता

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के कथित अश्लील वीडियो मामले में मंगलवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब पीडि़त ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। शिकायकर्ता ने राज्यपाल व एससी कमिशन के आदेशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से बनाई गई जांच कमेटी के सामने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। जांच कमेटी प्रमुख डीआईजी बॉर्डर रेंज नरेंद्र भार्गव ने जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भेज दी है। जांच के दौरान यह भी बात सामने आई कि जिस समय पीडि़त के साथ अश्लील वीडियो कांड हुआ और उसे गालियां निकाली गईं, तब वह नाबालिग नहीं था। जांच कमेटी ने पीडि़त के स्कूल को उम्र जांच के लिए लिखा था। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार उसकी जन्मतिथि 3 मई 1993 है।

बताया गयाकि घटनाक्रम वर्ष 2013 में हुआ था। उस समय पीडि़त की उम्र तकरीबन 20 साल थी। यह भी साफ हुआ कि वह नौंवी कक्षा में पढ़ता था और उसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया था। शिकायतकर्ता के पीछे हट जाने से मंत्री कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत है। पंजाब सरकार ने एससी कमिशन के कहने पर जांच कमेटी बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट भी अब जांच अधिकारी ने भेज दी है।

Explore our articles