spot_img

Chandigarh: विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के लिए कोई योजना नहीं : खट्टर

Chandigarh

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
चंडीगढ़:(Chandigarh)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की तर्ज पर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का प्रावधान करने की कोई योजना नहीं है।

खट्टर यहां राज्य विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधायकों के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास (LAD) कोष के प्रावधान पर चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे। कई विपक्षी विधायकों ने मांग की है कि राज्य सरकार स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के लिए प्रावधान करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2014 और 2019 में प्रत्येक विधायक को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे।

विधानसभा के सत्र के पहले दिन हरियाणा शहरी अचल संपत्ति कर (सूचियों का सत्यापन) निरसन विधेयक, 2022 सहित पांच विधेयक पारित किये गये। तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 15 विधेयक पेश किए गए।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles