spot_img

Chandigarh : नवजोत सिद्धू ने मांगी जेड प्लस सुरक्षा, हाई कोर्ट में दायर की याचिका

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती किए जाने के फैसले के विरोध में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सिद्धू की याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और गुरुवार को इस पर सुनवाई होगी। नवजोत सिद्धू ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि उनकी सुरक्षा को वाई से बढ़ा कर जेड प्लस किया जाए, क्योंकि उनकी जान को खतरा है।

सिद्धू ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पहले उन्हें जान से मारने की कई बार धमकी मिल चुकी है। इस कारण केंद्र ने उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी थी। रोड रेज मामले में जब वह जेल गए तो सुरक्षा वापस ली गई थी। तब आश्वासन दिया गया था कि जब वह जेल से बाहर आएंगे तो उन्हें सुरक्षा वापस कर दी जाएगी। जेल से बाहर आने के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति घर में घुस चुका है। पटियाला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हाई कोर्ट ने सिद्धू की याचिका को स्वीकार करते हुए गुरुवार को सुनवाई तय की है।

Explore our articles