spot_img

Chandigarh: कैंसर से जूझ रहीं नवजोत कौर सिद्धू ने बाल किए दान

चंडीगढ़:(Chandigarh) कैंसर से जूझ रही पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू (Former minister Navjot Kaur Sidhu battling cancer) ने अपने लंबे बालों को कटवा कर दान कर दिया है। नवजोत कौर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। नवजोत कौर ने पिछले महीने कैंसर के सैकेंड स्टेज का ऑपरेशन करवाया था।

उन्होंने अपने ब्वॉय कट लुक शेयर करते हुए लोगों को भी अपने बाल दान करने को कहा, ताकि कोई जरूरतमंद कैंसर मरीज सस्ती विग प्राप्त कर सके। नवजोत कौर ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि चीजों को नाले में फेंकना दूसरों के लिए बहुत मायने रखता है। मैंने अभी अपने लिए प्राकृतिक बालों की विग की कीमत के बारे में पूछताछ की, जिसकी मुझे दूसरी कीमोथेरेपी के बाद आवश्यकता होगी तो लगभग 50 हजार से 70 हजार रुपये बताई गई है।

इसलिए मैंने एक कैंसर रोगी के लिए अपने बाल दान करने का फैसला किया। डॉ. नवजोत कौर की अब कीमोथेरेपी की जानी है। दूसरी कीमोथेरेपी में उनके बाल झड़ने शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए उन्हें विग की आवश्यकता होगी।

Explore our articles