spot_img

Chandigarh: हरियाणा के कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई

चंडीगढ़: (Chandigarh) हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कालेजों में दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाकर विद्यार्थियों को तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

अब विद्यार्थी 10 जुलाई तक यूजी संकायों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले विद्यार्थियों के पास 7 जुलाई तक ही ऑनलाइन आवेदन का मौका था। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर डेट में बदलाव करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत जून में ही हो चुकी है। इससे पहले 12 से 15 जून तक कॉलेजों से कोर्स व सीट आदि का रिकार्ड मांगा गया। इसके बाद 17 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए।

नए कार्यक्रम के अनुसार अब विद्यार्थी 10 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। 11 जुलाई को कॉलेज ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच करेंगे। 12 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 13 से 16 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। 18 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 19 व 20 जुलाई को फीस जमा करानी होगी। राज्य के कालेजों में 21 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। इसके बावजूद जो सीटें बची रहेंगी उनके लिए 22 जुलाई को काउंसिलिंग होगी।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles