spot_img

Chandigarh: भारतीय सिख श्रद्धालु गुरुपर्व मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना

चंडीगढ़:(Chandigarh) गुरुद्वारा ननकाना साहिब (Gurdwara Nankana Sahib) में श्री गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार सुबह अमृतसर से पाकिस्तान रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आंतरिक समिति के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया कर रहे हैं। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जाता है। यह यात्रा दोनों देशों की आपसी सहमति से आयोजित होती है।

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल कमेटी ने 1684 श्रद्धालुओं के लिए वीजा मांगा था लेकिन पाकिस्तानी उच्चायोग ने सिर्फ 788 श्रद्धालुओं को ही पाकिस्तान जाने की मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को यह जत्था गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा शेखूपुरा में नतमस्तक होगा। 27 नवंबर को यह जत्था प्रकाशोत्सव समारोह में भाग लेगा।

उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए रवाना होंगे। 30 नवंबर को भारतीय सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर में पहुंचेगे। दो नंवबर को यह संगत लाहौर से गुरुद्वारा रोड़ी साहिब एमनाबाद तथा करतारपुर साहिब के दर्शन करके शाम को वापस लाहौर लौटेगी। तीन दिसंबर को गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर में रुकने के बाद चार दिसंबर को सिख संगत भारत वापस आएगी।

New Delhi : शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने वाले जेएनयू के 14 छात्रों को जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने शिक्षा मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू...

Explore our articles