spot_img

Chandigarh : अफ्रीकी देशों के साथ कारोबार बढ़ाएगा हरियाणा

चंडीगढ़ : हरियाणा पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहता है। इस ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और दूतावास के अधिकारियों के लिए आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम की मेजबानी करने के दौरान इशारा किया।

रात्रिभोज कार्यक्रम में तंजानिया, केन्या, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, दक्षिण सूडान, जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया, मलावी, सेशेल्स, मॉरीशस, जाम्बिया, बोत्सवाना, नामीबिया, मेडागास्कर, जिम्बाब्वे के राजदूत, उच्चायुक्त और दूतावासों के अधिकारी पहुंचे। इस रात्रिभोज में विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मौजूद महिला राजदूतों और उच्चायुक्तों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा और पूर्वी तथा दक्षिण अफ्रीकी देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि न केवल राजनयिक संबंध, बल्कि दिल से दिल का संबंध स्थापित करने के लक्ष्य पर हमें बल देना है। मनोहर लाल ने कहा कि जब हम एक-दूसरे को न केवल साझेदार के रूप में, बल्कि मित्र के रूप में देखते हैं, तो सहयोग की संभावनाएं असीमित हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विदेशी सहयोग विभाग (एफसीडी) को अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में हरियाणवी प्रवासी का समर्थन करने का काम सौंपा है। अफ्रीका के साथ गहरे संबंध बनाने के प्रयासों के साथ हरियाणा का विदेश सहयोग विभाग अफ्रीकी क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सक्रिय रूप से ‘‘ट्रांसफॉर्मिंग हरियाणा थरू ए गो ग्लोबल अपरोच’’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए संभावित क्षेत्रों की खोज में लगा हुआ है।

Explore our articles