spot_img

Chandigarh : घरों में गेस्ट हाउस बना सकेंगे हरियाणावासी

चार जिलों में सफल हुआ पायलट प्रोजैक्ट अब प्रदेश में होगा लागू
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को लिए एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत उन्हें होम-स्टे की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने घरों के कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने में सक्षम बनाना है।

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को चंडीगढ़ में बताया कि इस योजना को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग से मिलकर लागू किया जाएगा।
मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पहले यह योजना केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के युवाओं के लिए लागू थी, लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए विस्तारित किया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून 2025 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने घरों में उपलब्ध अतिरिक्त कमरों का उपयोग होम-स्टे सुविधा के रूप में कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2025 तक अपने संबंधित जिला नोडल आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र और नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइटwww.itiharyana.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles