spot_img

Chandigarh : हरियाणा पुलिस ने पहली बार इंटरपोल डिजिटल डीएनए मिलान प्रारूप का इस्तेमाल किया

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने पहली बार क्रोएशिया में मृत मिले कुरुक्षेत्र के व्यक्ति की पहचान करने के लिए इंटरपोल के मानक डिजिटल प्रारूप में डीएनए मिलान प्रक्रिया का अनुपालन किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शव की पहचान परमिंदर सिंह के तौर पर की गई है।

बयान में कहा गया कि पहली बार है जब राज्य पुलिस ने इंटरपोल डिजिटल प्रारूप का इस्तेमाल कर व्यक्ति की पहचान करने के लिए डीएनए मिलान प्रक्रिया को अपनाया है।

प्रारंभ में हरियाणा पुलिस डीएनए का नमूना भेजती थी जो इंटरपोल के जरिये नहीं भेजा जाता था।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने डीएनए प्रोफाइल का डिजिटल प्रारूप केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, चंडीगढ़ से एकत्र किया और उसी दिन इंटरपोल के माध्यम से क्रोएशिया को भेजा।

पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र की रहने वाली परमजीत कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा इटली जाना चाहता था लेकिन सर्बिया पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि बाद में कौर को जानकारी मिली कि क्रोएशिया में अज्ञात शव मिला है और संदेह है कि वह उनका बेटा हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि उनके बेटे को पैसों के लिए मारा जा सकता है। उनकी शिकायत के आधार पर पिछले साल अप्रैल में पेहोवा पुलिस थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Islamabad : पाकिस्तान में महंगाई, पेट्रोल 253.17 और हाई स्पीड डीजल 258.17 रुपये प्रति लीटर

इस्लमाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की संघीय सरकार (government of Pakistan) ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमत बढ़ा दी है। नई दर आज...

Explore our articles