spot_img

Chandigarh : दुबई का शराफ ग्रुप रेवाड़ी में शुरू करेगा नया प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व्यवस्था में विश्वास जताते हुए दुबई स्थित प्रसिद्ध शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और रिटेल सेक्टर में अपनी तीसरी बड़ी परियोजना शुरू करने जा रही है। रेवाड़ी में स्थापित होने वाली यह परियोजना न केवल क्षेत्र में व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।
शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और यूएई-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और हरियाणा में अपनी कंपनी के विस्तार करने में गहरी रुचि जताई।

बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कुरुक्षेत्र जिले के धीरपुर गांव में एक नई परियोजना के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया। कंपनी ने पहले ही जिला पलवल में एक परियोजना स्थापित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की सहायता से, शराफ ग्रुप दुबई और अन्य देशों, जहां उनकी कंपनी है, में रोजगार के अवसर हासिल करने में हरियाणा के कुशल युवाओं का सहयोग करेगा। बैठक में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी और हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड से कैप्टन अश्विनी नायर और शशि गुप्ता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ को हरियाणा में शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज की इकाइयां स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ाने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। इन सुधारों में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की शुरुआत, श्रम कानूनों में ढिलाई, और पर्यावरण मंजूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाना शामिल है। परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों कंपनियों के लिए हरियाणा पसंदीदा गंतव्य बन गया है।

मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने मुख्यमंत्री को बताया कि शराफ ग्रुप अपनी सहायक कंपनी हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ भारत में निवेश कर रहा है। शराफ ग्रुप (मुख्यालय दुबई) मध्य पूर्वी, अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप में शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, खुदरा और यात्रा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है। हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड (एचटीपीएल), एक भारतीय सहायक कंपनी है, जो मल्टी-मॉडल एग्रो लॉजिस्टिक्स पार्क, रेल-रोड परिवहन, थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स, इनलेंड अंतर्देशीय कंटेनर डिपो की स्थापना व संचालन तथा कोल्ड चेन के रूप में ताजा उत्पाद के संरक्षण के लिए जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles