spot_img

Chandigarh : साइबर ठगों ने बनाई सीईटी-2025 की फर्जी वेबसाइट, आयाेग की सतर्कता बरतने की अपील

चंडीगढ़ : (Chandigarh) कुछ असामाजिक तत्वों ने सीईटी-2025 वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करते समय विशेष सतर्कता बरतने और अधिकृत पोर्टल परही आवेदन करने की सलाह दी है। आयाेग ने फर्जी पोर्टल बनाकर संचालन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बुधवार को बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीईटी-2025 वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की गई है। यह फर्जी पोर्टलhttps://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php लिंक के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। चौहान ने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया कि वह रजिस्ट्रेशन करते समय विशेष सतर्कता बरतें और केवल आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें, जिसका लिंक है: https:onetimeregn.haryana.gov.in है

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फर्जी गतिविधियों को आयोग अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई गई है और साइबर अपराध में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भूपेंद्र चौहान ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, लिंक या संदेश से सावधान रहें तथा केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 9063493990 अथवा ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Explore our articles