spot_img

Chandigarh : मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश, 19 कार्यकारी अभियंताओं पर होगी कार्रवाई

शिकायतों का निपटारा किए बगैर बंद की फाइल
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) ने ‘म्हारी सडक़ एप (‘Mhari Sadak App’) की कुछ शिकायतों को बिना पूर्ण निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर विभिन्न विभागों के सम्बंधित 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इनमें पीडब्ल्यूडी के 2, एचएसएएमबी के 6, एसएसआईआईडीसी के 2, जिला परिषद का 1, यूएलबी के 5 और एसएसवीपी के 3 कार्यकारी अभियंता शामिल है। इसके अलावा, यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार तय समय सीमा में शिकायतोंका निवारण नहीं कर रहे हैं, संबंधित विभाग उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश गुरुवार को चंडीगढ़ में ‘म्हारी सडक़ ऐप‘ पर आई शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य दिया जाता है या लोगों की कोई शिकायत आती है तो उसका समाधान धरातल पर शत प्रतिशत दिखना चाहिए।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी आम जनता द्वारा ऐप पर भेजी गई सड़काें की शिकायतों के पूर्ण समाधान के बाद ही शिकायत को बंद करे, यदि किसी शिकायत को संबंधित अधिकारी ने बिना समाधान के बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही सडक़ों पर सफेद पट्टी व साइन बोर्ड लगवाने भी सुनिश्चित किए जाए।

नायब सिंह ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि म्हारी सडक़ एप पर शिकायत आते ही उसको तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडें। यदि कोई सम्बंधित अधिकारी शिकायत का समय पर समाधान नहीं करता या गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ सम्बंधित विभाग सख्त कार्रवाई करें। उन्होंनें ऐप के संबंध में फील्ड में कार्यरत अधिकारियों को प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए है ताकि उन्हें ऐप के संचालन की सही जानकारी मिल सके।

Mumbai : अजित विमान हादसे पर भुजबल ने उठाए सवाल

मुंबई : (Mumbai) एनसीपी (AP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल (leader and minister Chhagan Bhujbal) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार (former Deputy...

Explore our articles