spot_img

Chandigarh : हरियाणा विधानसभा चुनाव में फिर परचम फहराने के लिए भाजपा की कवायद तेज, शाह करेंगे बैठक

विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय गृहमंत्री 29 को करेंगे भाजपा नेताओं के साथ बैठक

कुरुक्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय होगी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति

चंडीगढ़ : हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से गंभीर है। चुनाव में उतरने से पहले नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं।

भाजपा ने 29 जून को कुरुक्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय की तरफ से इस बैठक के संबंध में आधिकारिक जानकारी दी गई है।भाजपा रोहतक में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक दिन का मंथन बैठक आयोजित कर चुकी है। लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा चार बैठकें कर पांच सीटों पर हार के कारणों का मंथन भी कर चुकी है। हार से सबक लेते हुए अब भाजपा ने आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला तथा रामबिलास शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों तथा मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए बोला गया है। इसके अलावा भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल स्तर के पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे। बैठक के पहले चरण में सभी विधायक, मंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अपना-अपना फीडबैक व सुझाव देंगे इसके बाद दूसरे सत्र में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कार्यकर्ताओं 90 दिन का रोडमैप दिया जाएगा। इस बैठक के बाद भाजपा सत्ता व संगठन के स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट जाएगी।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles