spot_img

Chandigarh : अमृतपाल का साथी पप्पलप्रीत सिंह पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार

Chandigarh: Amritpal's accomplice Pappalpreet Singh arrested from Hoshiarpur in Punjab

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तानी अमृतपाल के साथ फरार हुए उसके मीडिया सलाहकार पप्पलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है।पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने उसके सैकड़ों साथियों और समर्थकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अमृतपाल अपने कुछ करीबियों के साथ भागने में सफल हो गया था, जिनमें उसका मीडिया सलाहकार पप्पलप्रीत भी था। 28 मार्च तक पप्पलप्रीत के अमृतपाल के साथ फोटो वायरल होते रहे। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अमृतपाल से अलग हो गया है।

पप्पलप्रीत पर यूएपीए समेत पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसे 2015 में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर देशद्रोह के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पप्पलप्रीत को 2016 में भी गिरफ्तार किया गया था।इस बीच सोमवार को पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक आज अमृतसर के दौरे पर हैं। पंजाब पुलिस आज शाम को इस संबंध मे अधिकारिक जानकारी दे सकती है।

Raipur : हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत: सतीश जग्गी बोले—अमित जोगी को मिले फांसी की सजा

रायपुर : (Raipur) बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड (Ram Avatar Jaggi murder case) में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे...

Explore our articles