चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब के जालंधर में सोमवार शाम एक फैक्टरी से अमोनिया गैस लीक होने के कारण करीब 24 लोगों की तबीयत (Around 24 people fell ill due to ammonia gas leak from a factory in Jalandhar, Punjab) बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस को नियंत्रित करने के लिए मशीनें (fire brigade team installed machines to control the gas) लगाई हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा लिया है।
पुलिस के अनुसार मेट्रो मिल्क प्रोडक्टस कंपनी में ये गैस लीक (Metro Milk Products Company) हुई है। तकरीबन 4 बजे पता चला कि गैस लीक हुई है। फैक्टरी में तकरीबन 40 लोग थे जिन्हें पीछे की साइड से बाहर निकाला गया। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गैस लीक के कारणों का अभी पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड एवं प्रशासन की टीमें अंदर पहुंच चुकी हैं और वे लगातार काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल सभी को बाहर निकाल लिया गया है। गैस की वजह से कुछ रिहायशी इलाकों के लोग भी प्रभावित हुए।


