spot_img

Chandigarh: अमित शाह और योगी ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

चंडीगढ़:(Chandigarh) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आज प्रदेश में कई योजना शुरू होने जा रही हैं।

अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आप लोकहितकारी शासन सुनिश्चित कर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नशे के खिलाफ और पानी बचाने की मुहिम को और मजबूत किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आज सुबह सीएम आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों के साथ भी विचार-विमर्श किया।

शुक्रवार को ही प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से यात्रियों की बस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिला पंचकूला के वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के 250 लाभार्थियों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा पर ले जाया जाएगा। अंबाला से रेल के माध्यम से यात्री अयोध्या तक का सफर तय करेंगे।

Explore our articles