spot_img

Chandigarh : गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा

Chandigarh: 13 Haryana Police Officers and Personnel to be Honored on Republic Day

डीजीपी ने जारी की प्रदेश के सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal) से सम्मानित किया जाएगा तथा 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल (Haryana Director General of Police Ajay Singhal) ने रविवार को इस संबंध में जारी सूची में कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस के अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है, जो समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

डीजीपी की तरफ से जारी सूची के अनुसार, फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में सिमरदीप सिंह पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज, सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय मोगीनंद पंचकूला, सहायक पुलिस आयुक्त, गुरूग्राम सुखबीर सिंह, निरीक्षक कंवर पाल हिसार, निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल,उप – निरीक्षक सुरेंद्र सिंह स्पेशल टास्क फोर्स गुरूग्राम,उप-निरीक्षक योगेश कुमार फरीदाबाद,सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप चौहान सुरक्षा शाखा कार्यालय,निरीक्षक गूगन राम भारतीय रिजर्व बिटालियन(आई.आर.बी.) मानेसर,निरीक्षक राजीव आर.टी.सी भौंडसी( गुरूग्राम),महिला उप-निरीक्षक रेखा कैथल व सहायक उपरनिरीक्षक गौरव शर्मा गुप्तचर कार्यालय चंडीगढ़ (पंचकुला) हरियाणा शामिल हैं।

Explore our articles