spot_img

Champions Trophy Final : भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी

दुबई : (Dubai) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (New Zealand captain Mitchell Santner won) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से फाइनल मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड टीम- विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के और नाथन स्मिथ।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles