spot_img

Champawat : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

चंपावत : मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जून से 26 जून तक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश के साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 एवं 27 जून को राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के संभावना है। साथ ही दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के भी अगले 2 दिन में उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है।

जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत चम्पावत के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 दिवसीय (26 जून से 30 जून) अवकाश घोषित किया गया है।

Explore our articles