spot_img

Champawat : भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा अस्थायी रूप से बंद

Champawat: India-Nepal International Border Temporarily Closed

चंपावत : (Champawat) नेपाल में होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा (India-Nepal international border) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपने क्षेत्र की सीमा को अस्थायी रूप से सील कर रखा है।

वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार (Manoj Kumar, and District Magistrate Manish Kumar) के आदेशों के तहत सभी सीमा चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जवान लगातार पैदल और वाहन गश्त के साथ-साथ निगरानी गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं। सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त गश्त भी की जा रही है।

पुलिस और एसएसबी अधिकारियों (Police and SSB officials) ने बताया कि यह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सीमा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहायक होगी। इसका लक्ष्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकना है। उन्हाेंने बताया कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अनधिकृत आवाजाही को रोकना है। इसके अतिरिक्त, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करना भी शामिल है। स्थानीय प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में याप डिजिटल की कमजोर एंट्री ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश

नई दिल्ली : (New Delhi) न्यू एज डिजिटल कंटेंट डिजाइन, डिस्कवरी और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करने वाली कंपनी याप डिजिटल लिमिटेड के शेयरों ने...

Explore our articles