spot_img

Canberra : दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेंगी देश की बेटियां

कैनबरा : (Canberra) भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian women’s national cricket team) गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia women’s national cricket team) के खिलाफ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। पहले मुकाबले में भारत ने डकवर्थ-लुईस प्रणाली के आधार पर जीत दर्ज की थी। उस मैच में तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (fast bowler Arundhati Reddy) ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को झकझोर दिया था और पूरी टीम 133 रन पर सिमट गई थी। बारिश के कारण भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं मिला, केवल स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ही कुछ देर क्रीज पर टिक सकीं।

बल्लेबाजी और पेस अटैक से उम्मीद

भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत मानी जा रही है। महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। टीम एक बार फिर शेफाली की आक्रामक शुरुआत, मंधाना की क्लासिक बल्लेबाजी और कप्तान हरमनप्रीत कौर व जेमिमा रोड्रिग्स (Harmanpreet Kaur and Jemimah Rodrigues) की अहम भूमिका पर निर्भर करेगी। गेंदबाजी में रेणुका सिंह ने किफायती चार ओवर फेंककर दो विकेट लिए थे। अरुंधति के साथ उनकी जोड़ी ने छह विकेट झटके, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

ऑस्ट्रेलिया की वापसी की चुनौती

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम नई कप्तान सोफी मोलिनी (new captain Sophie Molyneux) की अगुवाई में पलटवार के लिए तैयार होगी। टीम में बेथ मूनी, फोबे लिटफील्ड, एलिसे पेरी और एशले गार्डनर जैसी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। बावजूद इसके, शीर्ष क्रम पर दबाव साफ नजर आएगा। इंग्लैंड में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम मानी जा रही है और भारत इसे जीतकर मनोबल ऊंचा करना चाहेगा।

Explore our articles