कैलिफोर्निया : (California) अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया (US state of California) के सेंट्रल वैली के स्टॉकटन (birthday party in Stockton) शहर में रविवार शाम जन्मदिन समारोह में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना में कम से कम 10 अन्य लोगों को गोली है। यह वारदात स्टॉकटन से करीब छह मील उत्तर में ल्यूसिल एवेन्यू के पास शाम करीब छह बजे हुई।
सीएनएन और सीबीएस न्यूज चैनल (CNN and CBS News reported) की रिपोर्ट में पुलिस और सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस के हवाले से घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और शेरिफ ऑफिस का कहना है कि संदिग्ध फरार है। शेरिफ ऑफिस की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट (Sheriff’s Office spokeswoman Heather Brent) ने बताया कि गोलीबारी ल्यूसिल एवेन्यू के पास डेयरी क्वीन के पीछे एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बैंक्वेट हॉल में पारिवारिक समारोह चल रहा था। गोली लगने से घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा, ”शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि घात लगाकर गोलीबारी की गई। इस समय जानकारी बहुत ही सीमित है।” उन्होंने कहा कि शेरिफ ऑफिस जांच कर रहा है।
स्टॉकटन के वाइस मेयर जेसन ली (Stockton Vice Mayor Jason Lee) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, गोलीबारी एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में हुई। इसमें परिवार और अन्य कुछ करीबी मित्र शामिल थे। ब्रेंट ने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


