spot_img

इन नियमों का पालन कर घर में खुशहाली लाएं

प्रियंका जैन

भाग 2

मुकदमा–विवाद या झघडे के कागजात उत्तर, पूर्व या ईशान दिशामें रखने से फैसले जल्दी आते है। शयन कक्ष में झुठे बर्तन रखने से कारोबार में कमी आती है और कर्ज बढ़ता है। ईशान कोने में कचरा जमा होता है, तो शत्रु वृद्धि होती है।

उपहार में आए चाकू–कैंची आदि न रखे। एक ही लाईन में तीन व्यक्ति का फोटो न रखे। इशान कोने में वजन रखना अशुभ है एवं नैऋत्यमें जितना भार हो उतना अच्छा है। रसोई घरमें पूजा स्थान रखने से गृह स्वामी धोखा खाता है। धन तेरस को खरीदे गए या नये बर्तनों को घर पर खाली नहीं ले जाना, फल-फुल या मिठाइयां डालना, कुछ न हो तो सिक्के डालकर ले आना I दो अंगुली से पकड़कर नोट लेना अशुभ है, लेन-देन पांचों अंगुलियों से करनी चाहिए।

कार्यालय या ओफिस में आगन्तुको की कुर्सियों से अपनी कुर्सी कुछ उंची रखे। हमेशा शिकायत करने से–रोने से घर में हानिकारक नकारात्मक उर्जा पैदा होती है। घर की देहली के अंदर खड़े रहकर दान देना चाहिए। स्नान किए बिना दुकान नहीं जाना चाहिए। फोटो आदि को दक्षिण दिवार पर लगाना चाहिए। किसी भी शुभ चोघडीये में पीसी गई हल्दी में गंगा-जल मिलाकर मुख्य द्वार के दोनो तरफ ॐ बनाने से अनर्थ संभावना समाप्त हो जाती हैI

घर में बिल्ली का विष्टा करना शुभ सुचक है। ईशान या उत्तर में तुलसी का पौधा लगाने से उधारी दूर होती है।धन प्राप्त करना हो तो दरवाजो को पैर से खोल-बंध न करे। शीशम के पन्नो को (पत्ते) सिरहाने रखने से स्वप्न दोष समाप्त हो जाता है। बुधवार को पैसे, पुस्तक, स्कुटर, पंखे आदि कुछ भी उधार देना नही चाहिए।

दो दर्पण आमने सामने नहीं रखने चाहिए। अनजाने कुत्ते का पीछे आना शुभ सूचक है। चाय देते समय केतली या जग की नली महेमानों की तरफ रखने से आपस में गलतफहमी हो जाती है। नूतन घर में पुराना झाडु ले जाना अशुभ है। घर में चमगादड़ों का मंडराना या वास करना महा अशुभकारक है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles