spot_img

Botad / Ahmedabad : सारंगपुर के हनुमान मंदिर में 175 वर्ष के उपलक्ष में होगा शतामृत महोत्सव

वडताल धाम के आचार्य राकेशप्रसाद दास की अध्यक्षता में नवंबर में होगा आयोजन

बोटाद/अहमदाबाद : बोटाद जिले के सारंगपुर में विराजित कष्टभंजन देव हनुमान मंदिर के 175 साल पुरा होने इस साल 16 से 22 नवंबर तक बड़ा आयोजन होगा। वडताल धाम के आचार्य राकेश प्रसाद दास की अध्यक्षता में, शास्त्री हरिप्रकाश दास स्वामी, कोठारी विवेकसागर स्वमी और वरिष्ठ संतों के मार्गदर्शन में शतामृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव की खासियत होगी कि जन-जन के मुख से एक ही वाक्य, मारा दादा मारो महोत्सव (मेरा दादा, मेरा महोत्सव) सूत्र गुंजायमान किया जाएगा।

75 कुंडीय मारुति यज्ञ

कोठारी विवेकसागर स्वामी के अनुसार मंदिर परिसर के समीप करीब 600 बीघा जमीन में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में सुबह और शाम संत कथा और व्याख्यान करेंगे। वैदिक काल की अनुभूति कराता हुआ दिव्य 75 कुंडीय मारुति यज्ञ का आयोजन होगा। इसके अलावा हिन्दू धर्म के सनातन संतों और स्वामीनारायण संप्रदाय के संतां का विशाल सम्मेलन भी आयोजित होगा। इसके साथ साहित्यिक, राजनीतिक, सामाजिक व्यक्ति भी बड़ी संख्या में कष्टभंजनदेव हनुमान का दर्शन करने पहुंचेंगे। हनुमानजी महाराज के जीवन चरित पर आधारित सुंदर व आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा।

बाल नगरी समेत कई स्पर्धाएं भी

शतामृत महोत्सव में बालकों को प्रेरणा देने के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजनपूर्ण बालनगरी भी बनाई जाएगी। सारंगपुरधाम में हनुमानजी की महिमा और प्रतिष्ठा को दिखाने वाला 30 मिनट का एनिमेशन मूवी भी दिखाई जाएगी। स्त्री शक्ति को सम्मानित करने वाला महिला सम्मेलन भी इस अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

शतामृत महोत्सव में लोक मेला, आयुर्वेदिक-एलोपेथिक मेडिकल कैम्प, नि:सहाय महिला सहायता, बीज मंत्र हनुमान चालीसा और हनुमान मंत्र का अखंड पाठ, महाअन्नकूट प्रसाद, फूड पार्क, 175 संतों-पुरोहितों के जरिए संहिता पाठ होगा। इसके अलावा महोत्सव में 175 कन्याओं को ई-स्कूटर दिए जाएंगे। अखंड धून, सुंदरकांठ पाठ, संगीत, डायरो, कवि सम्मेलन, रास गरबा, विभिन्न बाल स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी।

Explore our articles