spot_img

Boston: लापता पनडुब्बी में सवार सभी की मौत, टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे पर्यटक

बोस्टन: (Boston) टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए टाइटन पनडुब्बी से गए सभी सवार लोगों की मौत हो गई है। यह पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में लापता हो गया था। तलाशी अभियान के दौरान टाइटैनिक जहाज के पास लापता पनडुब्बी का मलबा मिला। यूएस कोस्ट गार्ड ने यह जानकारी दी है।

यूएस कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन माउगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टाइटन सबमर्सिबल की खोज के दौरान लगाए गए यंत्रों में धमाकों की आवाज नहीं सुनाई दी, जिससे माना जाता है कि पनडुब्बी में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है।

तलाशी अभियान के दौरान सभी उपकरण थे मौजूद

माउगर ने कहा कि जब हम इसकी तलाशी अभियान चला रहे थे तो हमारे पास पूरे पानी में सुनने के उपकरण थे। हालांकि, उपकरण में धमाकों की आवाज नहीं सुनाई दी। उन्होंने आगे कहा कि हम वहां मौजूद जानकारी को एकत्र करना जारी रखेंगे।

मालूम हो कि अमेरिकी तटरक्षक, कनाडाई सैन्य विमान, फ्रांसीसी जहाज और टेलीगाइडेड रोबोट ने तलाशी अभियान चलाया था। अमेरिकी तटरक्षक बल व कंपनी की ओर से बताया गया कि पनडुब्बी से स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह छह बजे जब संपर्क टूटा था, उस समय उसमें चार दिन की आक्सीजन आपूर्ति थी।

वहीं, पनडुब्बी संचालक कंपनी ओसिएनगेट ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश सहित जहाज पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। मालूम हो कि लापता पनडुब्बी में ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान सहित कुल पांच लोग सवार थे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles