spot_img

Bollywood : एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने दुनिया को दिखाया बेटी का चेहरा

Bollywood

बॉलीवुड : (Bollywood ) एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bollywood actress Bipasha) ने कुछ महीने पहले एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। फैंस ये देखने के लिए बेताब थे कि करण और बिपाशा की बेटी कैसी दिखती है। बिपाशा ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा ने खास फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पांच महीने की बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में बिपाशा और करण की बेटी देवी का क्यूट चेहरा देखा जा सकता है। फोटो में बिपाशा की बेटी पिंक फ्रॉक और हेयर बैंड पहने और प्यारी सी स्माइल देती नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कान ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

बिपाशा ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”हैलो वर्ल्ड, आई एम देवी”। देवी की इस फोटो पर फैंस ने कमेंट किए हैं। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर बिपाशा और करण को बधाई दी है।

बिपाशा और करण 2016 में शादी के बंधन में बंधे और एक नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के छह साल बाद वे माता-पिता बने। बिपाशा के साथ करण की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। लेकिन ये दोनों ही शादियां ज्यादा दिन तक नहीं चल सकीं। एक साल डेट करने के बाद करण और बिपाशा ने शादी करने का फैसला किया।

Explore our articles