spot_img

Bikaner : एक समय ही खुलेगी आरक्षण केन्द्रों पर खिड़की

बीकानेर : (Bikaner) उत्तर-पश्चिम ओलवे के बीकानेर रेल मंडल के आरक्षण केन्द्रों पर होली पर्व के दिन केवल एक शिफ्ट में आरक्षण कार्य होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकबीकानेर भूपेश यादव के अनुसार शुक्रवार, 14 मार्च काे मंडल के बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़ आरक्षण केन्द्रों पर केवल एक शिफ्ट में सुबह 08 बजे से दाेपहर 14 तक आरक्षण कार्य किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में बीकानेर रेल मंडल के यात्रियों से अनुरोध किया गया है, कि उक्त सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा हेतु आरक्षण समय से करवायें।

Mumbai : झूठे बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले की पुलिस (Nanded district police) ने बीड़ जिले से बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाले आरोपित को बीती...

Explore our articles