spot_img

Bikaner: पर्यावरण संतुलन के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे, जीव रक्षा का लें संकल्प : ऊर्जा मंत्री

Bikaner

बीकानेर:(Bikaner) राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी (Energy Minister Bhanwar Singh Bhati) ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही जीव रक्षा का संकल्प लेना होगा।

ऊर्जा मंत्री ने जंभेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को पर्यावरण पोस्टर के विमोचन अवसर पर यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि शराब और अन्य नशों से युवा पीढ़ी को आर्थिक, सामाजिक और चारित्रिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर महाराज ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सदियों पूर्व चेतना जगाई। आज के दौर में उनके आदर्श बेहद प्रासंगिक हैं। आज ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए, उनकी देखभाल करने से ही इस खतरे को कम किया जा सकता है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमें प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने पर्यावरणविद खम्मू राम बिश्नोई के कार्यों की सराहना की और कहा कि समन्वित तौर पर ऐसे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अन्न की कद्र करना जरूरी है। आज की युवा पीढ़ी शादियों और अन्य अवसरों में बड़ी मात्रा में झूठन छोड़ देती है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंताजनक होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर समाज को जागरूक करना सराहनीय है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles