spot_img

Bikaner : नहीं मिले लापता भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद करोल

बीकानेर : भारतीय जनता पार्टी के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल को घर से गायब हुए 60 घंटे हो रहे हैं। इनकी गुमशुदगी दर्ज करवाए हुई भी 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया। दिनभर एसडीआरएफ ने आत्महत्या की आशंका के चलते शोभासर झील छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

करोल सुबह लगभग शनिवार सुबह 11 बजे घर से बिना बताए निकल गए। शाम को उनके पुत्र मयंक ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। देर शाम करोल के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लगी। इसमें एक डूबते हुए आदमी का बाहर रह गया हाथ दिखा गया है। लिखा-‘अपना ख्याल रखना। शायद हम फिर कभी न मिलें।‘ इस पोस्ट ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी। पुलिस को भी बताया। सुबह पुलिस को करोल की लोकेशन शोभासर झील के आस-पास मिली। वहां जाकर देखा तो उनकी बाइक खड़ी मिल गई।

बेनतीजा छानबीन : डॉग स्क्वायड को नहीं मिले निशान

शोभासर जलाशय के बाहर बाइक मिलने से यह आशंका हुई कि करोल ने आत्महत्या कर ली। उनके यहां पहुंचने के सुराग ढूंढ़ने डॉग स्क्वायड को लाया गया। डॉग स्क्वायड को यहां कुछ नहीं मिला। यह माना गया कि रात की बारिश और दिनभर से बहुत सारे लोगों की मौजूदगी से कदमों के निशान मिट गए होंगे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर आई। बाइक के अलावा वहां कुछ नहीं था मतलब यह कि कपड़े, जूते, मोबाइल, घड़ी, पर्स जैसी कोई चीज झील के बाहर या आस-पास नहीं थी। इस टीम ने फैंसिंग को भी चैक किया ताकि यह पता लगा सके कि इसे फांदकर यहां तक पहुंचे या नहीं। फैंसिंग में बने मकड़ियों के जाले तक दिखे। ऐसे में इन्हें लांघने की आशंका कम ही लगी।

जिस शोभासर झील में करोल के डूबने की आशंका जताई जा रही है उसका पूरा घेरा 3.25 किमी है। लगभग साढ़े छह मीटर पानी इसमें रहता है लेकिन फिलहाल 3.5 मीटर ही है। एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर में इस झील का कोना-कोना छान मारा लेकिन यहां कोई सफलता नहीं मिली।

Explore our articles