spot_img

Bijnor : नायब तहसीलदार ने गोली मारकर की आत्महत्या, तहसील में पसरा सन्नाटा

बिजनौर : (Bijnor) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले (in Bijnor district of Uttar Pradesh) में सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या (Naib Tehsildar posted in Sadar Tehsil committed suicide by shooting himself with his licensed revolver) कर ली। सूचना पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह (42वर्ष) ने (Naib Tehsildar Rajkumar Singh (42 years)) अपने सरकारी आवास पर बुधवार को सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने गोली की आवाज सुनकर कमरा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। उधर कॉलोनी में गोली की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। गेट खोलकर किसी तरह गंभीर हालत में नायब तहसीलदार राजकुमार को निजी अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया जहां कुछ घंटे के बाद ही डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस दौरान डीएम,एसपी सहित अस्पताल में जिला प्रशासन के अधिकारियों की भीड़ लगी रही।

बताया गया कि नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह आज सवेरे ही इलाहाबाद से बिजनौर वापस लौटे थे, उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने स्वयं को कमरा बंद कर कनपटी पर गोली मार ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है चर्चा के अनुसार घरेलू कलह इसका मुख्य कारण हो सकता है।
(Naib Tehsildar Rajkumar Singh was a resident of Nangal in district Baghpat) रहने वाले थे। वह अपने पीछे पत्नी आंचल, बेटी सिया-7 वर्ष, छोटी बेटी शावी-2 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गये हैं। नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह की मृत्यु के समाचार को सुनकर तहसील में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Explore our articles