spot_img

Bijnor : आयकर विभाग और जीएसटी विभाग ने भाजपा नेता के घर पर मारा छापा

बिजनौर : (Bijnor) आयकर विभाग और जीएसटी विभाग की सयुंक्त टीम ने शनिवार सुबह भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के आवास पर छापा मारा। पांच घंटे की सघन तलाशी के बाद टीम वापस लौट गई। पत्रकारों ने छापेमारी को लेकर जांच दल से सवाल किया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई भी जवाब ​नहीं दिया।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में रहने वाले भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने बताया कि जीएसटी और आयकर विभाग टीम उनके यहां आयी थी। उनके अधिवक्ता भी यहां पहुंचे थे। इसके बाद किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं आने दिया। पांच घंटे की कार्रवाई के बाद टीम यहां से निकल गई।

भाजपा नेता ने बताया उनका एक होटल मैसर्स आंशु होटल्स एंड रिसोर्ट एलएलपी मुक्कयतपुर गोल बाग में बन रहा है। उसी के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। मुझे मेरठ कार्यालय मे उपस्थित होकर साक्ष्य और जानकारी देने के लिए कहा गया है। वह नोटिस का जवाब देने जाएंगे।

इलाके के लोग बताते हैं कि इसके अलावा भाजपा नेता व उनके पिताजी सहदेव सिंह साहूकारा का बड़े स्तर पर काम करते हैं। जिले में इनसे बड़ा ब्याज का काम करने वाला शायद ही कोई हो। इनके बारे में चर्चा भी है कि रकम नहीं वापस देने वाले को दण्डित करने के लिए इन्होंने घर में ही बन्दी गृह बनाया हुआ है।

इनके पास ब्याज के कारोबार में कई लोग काम करते हैं जो पैसा बांटने से लेकर ब्याज वसूली करने का काम करते हैं। इस कारोबार में प्रति माह करोड़ों का लेन-देन होने की आम चर्चा भी है। भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने दो वर्ष पहले गंगा-स्नान मेले पर होलिकाप्टर किराये पर मंगाकर फूल वर्षा की थी। 2024 में प्रिंस चौधरी गाड़ी से हुई दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में जेल भी जा चुके है।

Explore our articles