Bijapur : एक ही तालाब का निर्माण हो रहा कई मदों से,जमकर हो रहा भ्रष्टाचार – महेश गागड़ा

0
157

बीजापुर: (Bijapur) पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने वर्तमान में कांग्रेस के विधायक विक्रम मंडावी और जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि भैरमगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में शिव मंदिर तालाब का निर्माण किया गया है। इस तालाब का निर्माण पहले विधायक मद से किया गया, अब उसी तालाब का निर्माण नगर पंचायत भी कर रहा है। कुटरू में भी खसरा नंबर 161 में वित्तीय वर्ष 2019 में तालाब निर्माण का कार्य किया गया था। उसी तालाब में 2022 और 2023 भी मरम्मत का कार्य किया गया ।जो की सीधा-सीधा यहां संदेश देता है कि एक ही तालाब को अलग-अलग मदो से निर्माण और मरम्मत का कार्य कराकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बारिश हुई तो इस तालाब का मिट्टी किसानों के खेतों में चला गया। जिससे परेशान किसानों को अपने स्वयं के खर्चे पर मिट्टी को हटाना पड़ा। गागडा ने बताया की कुटरू के राजातालाब में सलूज गेट का निर्माण किया जा रहा है, ठीक इसके नीचे पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास है।ज्यादा बारिश होने पर कन्या छात्रावास को इसका खमियाजा उठाना पड़ेगा। महेश गागड़ा ने कहा कि साल भर से कुटरू के आदिवासी किसानों को गोबर का पैसा नहीं मिला है, गोबर के पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

महेश गागड़ा ने बताया की उपरोक्त मुद्दों को लेकर रविवार को मैं और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुटरु दौरे पर थे।जब हम वापस लौटे तो कमलेश मंडावी के ऊपर एक व्यक्ति ने यह कहते हुए हमला किया कि बहुत बड़े नेता बन गए हो। पूर्व में भाजपा के दो नेताओं के ऊपर नक्सलियों ने हमला कर उनकी जान ले ली ।रविवार को कमलेश मंडावी के ऊपर हुए हमले से भी यही लगता है की ये हमला राजनीति से प्रेरित है और कहीं ना कहीं इन हमलो के पीछे कांग्रेस पार्टी और विधायक का हाथ है।

भाजपा की सरकार में जिले में बहुत विकास हुआ है।चाहे हो इंद्रावती नदी पर पुल, तारुड़ नदी पर पुल हो या फिर रामपुरम नदी में पुल हो यह सब काम भाजपा की सत्ता में हुआ है। जिले में स्पोर्ट्स अकैडमी, जिला अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय या फिर एकलव्य विद्यालय ये सब भाजपा की सरकार में बने है, जिसमें हमारे आदिवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कांग्रेस के शासन में सिर्फ छोटे छोटे काम में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। विधायक जिले का विकास नहीं बस अपना विकास देखते है। कांग्रेस की सरकार में पंचायतों के अधिकार तक छीन लिए गए है। अभी सरपंच तक को नहीं पता होता है कि उनके पंचायतो में कौन से काम हो रहे है। महेश गागड़ा ने कहा कि विधायक विक्रम मंडावी मेरे टिकट की चिंता न करके वे अपने टिकट की चिंता करें।