spot_img

Biharsharif : शीतला मंदिर हादसे में मृतक परिवार को 6 लाख सहायता, थानाध्यक्ष निलंबित

6 Lakh Aid for Families of Deceased in Sheetla Temple Tragedy; Station House Officer Suspended

बिहारशरीफ : (Biharsharif) बिहार में नालंदा जिलांतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र (Dipnagar police station area of ​​Nalanda) के मां शीतला मंदिर (Maa Sheetla Temple) में पूजा-अर्चना के दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण अचानक स्थिति अनियंत्रित हो गई। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 8 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है तथा 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही नालंदा जिला पुलिस प्रशासन तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया है। घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। घटनास्थल पर आयुक्त पटना प्रमंडल क्षेत्र पटना, पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना (Commissioner of the Patna Division) द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है तथा घटना स्थल पर जिला पदाधिकारी नालंदा पुलिस अधीक्षक नालंदा एवं उप विकास आयुक्त, नालंदा स्वयं उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं । सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्थिति वर्तमान में नियंत्रण में है।

जिला प्रशासन द्वारा घटना की जांच कराई जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मंदिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) का अवलोकन किया जा रहा है। साथ हीं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं गहन निरीक्षण किया जा रहा है।”घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष दीपनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Explore our articles