spot_img

Bihar : सांप्रदायिक हिंसा को लेकर 45 लोग गिरफ्तार, पुलिस का दावा-स्थिति सामान्य

Bihar: 45 people arrested for communal violence, police claim - situation normal

पटना: (PATNA) बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।बयान में कहा गया है कि सासाराम और बिहार शरीफ में “सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है”, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में ऐहतियातन डेरा डाले हुए हैं और भारी संख्या में बलों की तैनाती भी बरकरार रखी गई है।

बयान के मुताबिक, रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिहार शरीफ में, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है, हिंसा के सिलसिले में 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Mumbai : ठाणे में बंद होती कंपनियों के श्रमिकों की आवाज विधानसभा में गूंजी

मुंबई : (Mumbai) ठाणे में बंद कंपनियों में काम करने वाले मज़दूर देश छोड़कर चले गए, सैकड़ों की मौत हो गई, लेकिन उनका बकाया...

Explore our articles